लेखाविभाग की शिकायत सचिव को करेगा महासंघ

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

MHA SNGHफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के होली मिलन कार्यक्रम में पंहुचे शिक्षको ने बेसिक शिक्षा के लेखा विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश व्याप्त किया| शिक्षको ने वेतन निर्धारण में अबैध बसूली का आरोप लगाया गया|

कार्यक्रम का आयोजन फतेहगढ़ के नरेन्द्र सरीन विधालय में आयोजित किया गया| जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश संगठन मंत्री श्री कृष्ण त्रिवेदी ने कहा की होली समरसता का प्रतीक है| मतभेद हो सकते लेकिन आपस में मन भेद नही होने चाहिए| उन्होंने कहा संगठन शिक्षक हित में कार्य कर रहा| संगठन में किसी भी प्रकार की गुट बाजी नही है|

प्रदेश पदाधिकारी भगवती सिंह ने कहा हम सब पूरे मनो योग के साथ स्कूल चलो अभियान की शूरुआत करे क्योंकि बच्चे है तो हम है| उन्होंने कहा की कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षको ने उनसे लेखाविभाग की अबैध बसूली और लचर कार्य प्रणाली की शिकायत की है| यह शिकायत सचिव से भेट कर उन्हें दी जायेगी| जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का शाल उढ़ाकर सम्मानित किया|

इस दौरान देवेश यादव, सुखदेव दीक्षित, ललित यादव, अवधेश सिंह, अशोक कुशवाह, नरेन्द्र पाल सिंह, आनंद शुक्ला, सुनीत दीक्षित, जगन्नाथ पाल,ओम प्रकाश शर्मा, उदित प्रताप सिंह, रेशमा बानो, मंजू कटियार, सोमकिरण विमला, सोनाक्षी आदि मौजूद