युवक को मौत के घाट उतार शव नाले किनारे फेंका

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

anil copyफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर गढिया निवासी 35 कारपेंटर अनिल शर्मा उर्फ तुल्लन की गला दबाकर हत्या कर दी| पुलिस ने आरोपी व मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है|

बीते शनिवार की देर शाम थाना पुलिस के पास अनिल की पत्नी रंजीता शर्मा निवासी काशीराम कालोनी ने तहरीर दी| जिसमे उसने कहा था उसका पति लकड़ी का कारीगर था| 22 मार्च को वह काम पर गया लेकिन वह घर नही लौटा| उसने अपने दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी देवर,देवरानी व अन्य परिजनों का हाथ हो सकता है| पुलिस ने अनिल शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कर ली| पुलिस ने शक के आधार पर राहुल शाक्य निवासी अर्रापहाड़पुर को हिरासत में ले लिया| जिसकी पैरवी के लिये अनिल की पत्नी रंजीता पंहुची| पुलिस को महिला रंजीता पर पहले से ही शक था| बीते कुछ समय पूर्व राहुल शाक्य को पुलिस ने पकड़ा था तो रंजीता ने ही पैरवी की थी|

पुलिस ने अनिल शर्मा की पत्नी को भी बैठा लिया| पुलिस को पूंछताछ में राहुल टूट गया| उसके बाद उसकी निशानदेही पर बीबीगंज चौकी इंचार्ज रशीद अख्तर ने कालोनी के निकट नाले के किनारे पत्तो के नीचे दबी अनिल की लाश बरामद कर ली| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सीओ योगेश कुमार, थानाध्यक्ष सुनील यादव आदि मौके पर पंहुचे| पुलिस ने कीड़े पड़े शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| वही मृतक की पत्नी रंजीता और उसका प्रेमी राहुल पुलिस की हिरासत में है | एएसपी ने बताया की अभी जाँच की जा रही है|