18 वें दिन भी नही खुला सराफा बाजार

FARRUKHABAD NEWS Politics राष्ट्रीय

SRAAFAAफर्रुखाबाद: बीते 18 दिन से चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी है| 18 वें दिन भी सराफा बाजार में ताले पड़े रहे| फतेहगढ़ सराफा कमेटी से हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया|

फतेहगढ़ सराफा कमेटी की तरफ से शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक्साइज ड्यूटी के विषय में आम जन मानस और गाहको की राय को जभी जाना गया| हस्ताक्षर अभियान शनिवार को पूरे दिन भर चलता रहा| हस्ताक्षर पर्चे पर सैकड़ो की संख्या में लोगो ने अपने हस्ताक्षर किये|

वही शहर के नेहरू रोड पर व्यापारियों ने आगे की रणनीति तैयार की| जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा की जिले के सभी व्यापारी एक जुट रहे| सूचना मिली है की कुछ लोग अपने घरो से आभूषण बेंच रहे है तो यह ठीक नही| सभी एक जुट होकर हड़ताल का मुकाबला करे| उन्होंने कहा है की प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार तक कुछ सकारात्मक निर्णय होने की सम्भावना है|