महासभा ने भी फूंका औवेसी का पुतला

FARRUKHABAD NEWS Politics राष्ट्रीय

UBAISI copyफर्रुखाबाद: हैदराबाद के वर्तमान सांसद असदउद्दीन औवेसी द्वारा भारत माता पर दिये गये बयान के बाद सड़क से लेकर सांसद तक धमासान मच गया है| बुधवार को औवेसी का पुतला हिन्दू महासभा ने फूंक कर विरोध दर्ज कराया|

हिन्दू महासभा के व्लाक अध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी ने अपने साथी कार्यकर्ताओ के साथ फतेहगढ़ चौराहे पर औवेसी का पुतला फूंक दिया| जमकर मुर्दावाद के नारे लगाये गये| संगठन ने कहा की यदि औवेसी को भारत में रहना है तो उसे भारत माता कहना होगा| इस दौरान व्लाक महामंत्री भरत सिंह, प्रभात सक्सेना, राजन मिश्रा, धवल त्रिवेदी, राजन मिश्रा, रोहित यादव, प्रिंस राठौर रवि नायक आदि लोग मौजूद रहे|