ग्रामीण ने गोली मार कर मौत को लगाया गले

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goli23फर्रुखाबाद: (शमसाबाद) बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी 35 वर्षीय इकरार पुत्र इसरार ने अपने घर में ही खुद को गोलीमारकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

इकरार खेती करके अपना पेट पालता था| बीती रात ग्राम कलह से परेशान होकर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| जिससे उसे परिजन गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये| जंहा से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|| मृतक की पत्नी मजीना बेगम और माँ अनवरी का रो-रो कर बुरा हाल है| आत्महत्या के पीछे गृह कलह बताया गया है|

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा|