दूल्हे को मिर्गी आने पर लड़की ने किया शादी से इंकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

dulhaफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बजरिया में आयी बारात में फेरो के बाद दूल्हे को अचानक मिर्गी आ जाने से दुल्हन से शादी से इंकार कर दिया| जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने थाने में तहरीर दी|

पड़ोसी जनपद शहजंहापुर के थाना अल्हागंज निवासी रामप्रकाश की पुत्री रेखा का विवाह थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम भाऊटोला निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र अमित से तय हुआ था| बारात का कार्यक्रम बजरिया के एक गेस्ट में होना था| बीती रात दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग गेस्ट हाउस पंहुचे| जयमाल, फेरे आदि की रस्म अदा हो गयी| तभी दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौड़ा पड़ गया| जिससे उसका सेहरा सर से गिर गया और वह कांपने लगा| दुल्हन व उसके परिजन अपना सारा सामान लेकर घर वापस चले गये|

जब तलाशने पर भी नही मिले तो दूल्हा अमित के परिवार की तरफ से थाने में तहरीर दी गयी| जिसमे कहा गया की लड़की को उन्होंने चढ़ावे का जेबर और कपड़े दिये थे जो फेरे होने के बाद वह लेकर चले गये| तहरीर की जाँच करने दरोगा रशीद अख्तर अल्हागंज पंहुचे और दुल्हन के घर वालो से बात की| जिस पर लकड़ी ने यह कहकर मना कर दिया की दूल्हे को मिर्गी आती है इस लिये वह उसके साथ नही रह सकती|

बीबीगंज चौकी प्रभारी रशीद अख्तर ने बताया की दोनों पक्षों में आपस में बातचीत हो गयी है| पंचायत के दौरान दूल्हा अमित को लड़की के घर पर भी मिर्गी आ गयी थी| फ़िलहाल दोनों पक्ष एक दूसरे को दिया गया सामान बापस करने को तैयार है|