चार वर्ष की उपलब्धियाँ जन-जन तक ले जाएगी सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

SPAAफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की सरकार बने चार वर्ष का समय बीत गया है| इन चार वर्षो में सपा ने क्या क्या उपलब्धियाँ हासिल की यह आम जनता तक ले जाने का पार्टी प्रयास कर रही है|

शनिवार को पार्टी कार्यालय आवास विकास में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा की पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सभी सातों व्लाको में 15-16 मार्च को कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा| इस कार्यक्रम के प्रभारी सम्बन्धित व्लाक प्रमुख रहेगे| उन्होंने कहा की जो लोग सपाका झंडा लगाये घूम रहे है वह लोग भी कार्यक्रमों में जरुर पंहुचे| पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, राधेश्याम यादव ने अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान पियूष यादव, अजय कश्यप, विकास गुप्ता, चाँद खां, प्रदीप यादव टीटू, प्रदीप यादव दीपू, नीलम सिंह आदि लोग मौजूद रहे| संचालन सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया|

सपा नेता को सुरक्षा देंने को सीएम के विशेष सचिव ने किये आदेश

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सदस्य प्रदीप यादव दीपू को शासकीय व्यय पर सुरक्षा गनर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जगजीवन राम ने प्रमुख सचिव गृह को प्रार्थना पत्र के आधार पर गनर उपलब्ध कराये जाने के आदेश दिये है|