स्टाफनर्स और आशा के खिलाफ नवजात बच्ची गायब करने की तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

UPP BCHCHIफर्रुखाबाद:(कमालगंज) नवजात बच्ची गायब करने के मामले में पीड़ित की तरफ से सीएससी की स्टाफनर्स और आशा के खिलाफ थाने में तहरीर दी गयी है| पुलिस ने अस्पताल पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

विदित है की थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर निवासी जाकिर की पत्नी तब्ससुम को गाँव की आशा बहू बीना कटियार ने बीते 27 फरवरी को सुबह तकरीबन 5 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में प्रसब हेतु भर्ती कराया था| प्रसूता का आरोप है की उसने सुबह 6 बजे के बच्ची को जन्म दिया| 28 फरवरी को स्टाफ नर्स आराधना ने उससे कहा की तुम्हारे पहले से ही चार लडकी है| इस बच्ची का क्या करोगी| यह बच्ची हमे दे दो इसे अच्छी जगह भेज देगे| इस पर प्रसूता ने अपनी नवजात बच्ची को स्टाफ नर्स को सौप दिया| बाद में वापस मांगने पर बच्ची नही मिली|

जिसके चलते कई दिन के विवाद के बाद पीड़ित तव्बसुम की बहन शहनाज पत्नी इसरार ने थाने में तहरीर दी| तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सीएससी जाकर जाँच पड़ताल की| अस्पताल के चिकित्साधिकारी मान सिंह वर्मा ने पुलिस को बताया की रात में किसी समय बच्ची आ जायेगी| जिसके बाद पुलिस लौट गयी|