कोल्ड के बाहर किसानो का हंगामा

FARRUKHABAD NEWS POLICE

aalu1फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) आलू का भंडारण ना होने पर फैजबाग़ कोल्ड एक सामने किसानो ने जमकर हंगामा किया| विवाद बढ़ता देख कोल्ड के मैनेजर ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाबूझा कर मामला शांत किया|

कस्बे के फैजबाग़ स्थित कोल्ड में किसानो ने जमकर प्रदर्शन किया| किसानो का आरोप था की उनका आलू कोल्ड में रखने से इंकार किया जा रहा है| किसान दयाराम, सुभाष चन्द्र, दयाराम, सुभाष चन्द्र, शिवम ने आरोप जड़ा की वह लोग आलू का ट्रेक्टर लेकर बीते गुरुवार से खड़े है लेकिन उनका आलू भंडारण नही हुआ है| कोल्ड में केबल व्यापारी और दलालों के आलू ही भरे जा रहे है| विवाद बढने पर मैनेजर रामविलास ने किसानो को शांत किया|

मैनेजर ने बताया की कोल्ड में जगह का आभाव है| अधिकतर किसानो का ही आलू भरा जा रहा है| किसानो द्वारा जो आरोप लगाये गये है वह निराधार है|