बहू ने सास को पीटकर उसकी चोटी उखाड़ी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

CHOTIफर्रुखाबाद: (कायमगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम इजौरी निवासी वृद्ध महिला को उसकी बहू ने पीटकर उसकी चोटी उखाड़ दी| वृद्ध महिला ने अपने पति के साथ कोतवाली पंहुची और पुलिस को उखड़ी चोटी दिखाकर पुत्र व पुत्र बधू के खिलाफ तहरीर दी है|

वृद्ध महिला के दो बेटे है| छोटा बेटा अपने परिवार के साथ बाहर रहकर परिवार का पेट पालता है और कुछ रकम गाँव में माँ-बाप के पास भेज देता है| वृद्ध महिला का बड़ा पुत्र गाँव ही पत्नी के साथ रह रहा है| वृद्ध महिला की उसकी पुत्रबधू आये -दिन जमीन के बंटबारे को लेकर विवाद करती है| बुधवार को सुबह बहू ने अपनी सास को पहले जमकर पीटा और उसकी चोटी उखाड़ ली|

रोती बिलखती महिला अपने पति के साथ उखड़ी चुटिया लेकर कोतवाली पंहुची और पुलिस को बेटा व् बहू के खिलाफ तहरीर दी| दरोगा योगेन्द्र सिंह ने कार्यवाही का भरोसा दिया है|