आरोपी प्रधान पुत्र गिरफ्तार ना होने से शिक्षक संगठनो में उबाल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

anaad shuklaa1फर्रुखाबाद: विकास खंड कायमगंज के ग्राम बहबलपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विधालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक आनंद शुक्ला के साथ प्रधान पुत्र को पीटने के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी पर हाथ नही डाला है| जिससे शिक्षक संगठनो में जबरदस्त उबाल आ गया| संगठन जल्द कार्यवाही ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दे रहे है| कई संगठनो ने एसपी व डीएम को ज्ञापन दिया| और जल्द कार्यवाही की मांग की है|

थाना अमृतपुर के ग्राम बलीपट्टी रानी गाँव निवासी आनंद कुमार शुक्ला जूनियर हाई स्कूल बहबलपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक है| बीते शनिवार 20 फरवरी को वह अपने विधालय में बैठे थे| तभी गाँव की महिला प्रधान शशि चौहान का पुत्र सनी अपने 4-5 साथियों के साथ विधालय पंहुचा और विधालयो में अव्यवस्था का हबाला देकर उन्हें हड्काने लगा| कुछ देर बाद सनी के साथ आये युवको ने प्रधानाध्यापक के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया| पहले उन्हें जमकर पीटा और बाद में उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया|हमला करने से प्रधानाध्यापक को गम्भीर चोटे आयी और वह लहुलुहान हो गये| पुलिस ने घटना के मामले में प्रधान पुत्र सनी व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया| लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई| उल्टा पुलिस ने प्रधानाध्यापक आनंद शुक्ला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया| जिससे शिक्षको संगठनो में आक्रोश व्याप्त हो गया है|

मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने अपने एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ पहले प्रभारी बीएसए बागिश गोयल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे आनंद शुक्ला का किसी अन्य विधालय में तबादला करने की मांग की है| इसके साथ ही संगठन ने कहा है की यदि शिक्षक के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी| जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया की शिक्षक का उत्पीडन प्रधानो द्वारा किया जाना आम बात है| इस लिये उन्होंने शासन से मांग की है की सभी अधिकार प्रधानो से लेकर एसएमसी को दे दिये जाये| उन्होंने कहा है की प्रधानाध्यपक आनंद शुक्ला के साथ मारपीट करने वाले को यदि जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो संगठन आन्दोलन पर बाध्य होगा|

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने कहा है की इंचार्ज प्रधानाध्यापक आनंद शुक्ला के साथ जिस आरोपी ने मारपीट की है उसे अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नही किया| आन्दोलन के लिये आगे की रणनीति बनाने के लिये बुधवार को शिक्षक भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया है| जिसमे आंनद शुक्ला के मामले पर आगे की रणनीति बनेगी|पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने बताया की मंगलवार को उन्होंने बीएसए से मुलाकात कर शिक्षक के तबादले की बात कही है| पुलिस ने भी अभी तक आरोपी प्रधान पुत्र को गिरफ्तार नही किया है| आरोपी दबंग किस्म के है उन्होंने पहले भी एक के साथ मारपीट की थी| उन्होंने कहा की प्रशासन को 27 फरवरी तक का समय दिया है यदि कार्यवाही नही हुई तो 28 से अधिकारियो से भेट कर आन्दोलन किया जायेगा|

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेश पाठक ने बताया की गुरुवार को उनका संगठन आनंद शुक्ला मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भेट करेगा| प्रधानाध्यापक आनंद शुक्ला को जान का खतरा भी है उनके किसी अन्य जगह पर स्थानातरण की मांग करेगे|
थानाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने बताया की आरोपीयो की तलाश की जा रही है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|