ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सबार की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

accidentफर्रुखाबाद : बीती रात बाइक से अपने घर जा रहे जनपद एटा नयागाँव खरसुलिया निवासी 35 वर्षीय रामकिशन जाटव पुत्र नत्थूलाल की मौत हो गयी| जबकि हादसे इ उसका भतीजा गम्भीर रूप से घायल है|

रामकिशन बीते दिन थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर आया था| इसी क्षेत्र के ग्राम नवादा में रामकिशन की ससुराल भी है| वह शाम अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था| जब वह शाम को नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सिरौली के निकट पंहुचा तो पीछे से आये ट्रेक्टर ने बाइक सबार के जोरदार टक्कर मार दी|

जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये| दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लेकिन हालत गम्भीर होने पर दोनों को आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| वंहा से भी रामकिशन को कानपुर के लिये रिफर कर दिया गया| रास्ते में उनकी मौत हो गयी| जिसके बाद परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| घटना किस सूचना मिलने पर माँ लौंगश्री व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|