कोर्ट में तलब ना होने पर सभासद गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

rvindr mohan sbhasdफर्रुखाबाद:(कमालगंज) न्यायालय में चल रहे मुकदमे से हाजिर ना होने पर पुलिस ने कोर्ट के वारंट पर सभासद को गिरफ्तार कर लिया| उनकी पैरवी में नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके पति सहित कई लोग लगे रहे|

बीते कुछ माह पूर्व कमालगंज के अधिशाषी अभियंता ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चप्पले चलाने के विवाद में नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति व सभासद के विरुद्ध मुदकमा दर्ज कराया था| जिसका मुकदमा न्यायालय में लम्बित है| सभासद मुकदमे की तारीख पर नही जा रहे थे| अदालत ने सभासद थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी रविन्द्र मोहन के खिलाफ वारंट जारी कर दिया| जिस पर रविवार को पुलिस ने सभा सद को गिरफ्तार कर लिया|

दरोगा सीएल दिवाकर ने बताया की कोर्ट के वारंट पर आरोपी सभासद को गिरफ्तार किया गया है|