महिला के साथ लूट कर बदमाश थाने की तरफ भागे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

LUUTफर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम विजौरी निवासी महिला अनुपम पत्नी अभिजेंद्र प्रजापति अपने चाचा की शादी में शामिल होने जा रही थी| तभी बाइक सबार अज्ञात बदमाशो ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया| महिला के नकदी जेबर लूट लिये गये| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|

पीड़ित अनुपम ने बताया की उसके चाचा कोतवाली मोह्म्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम कुमौली निवासी रमाकांत पुत्र रामदास प्रजापति का विवाह है| शुक्रवार को वह उसे बुलाने बाइक से आये थे| उनके साथ वह तैयार होकर जा रही थी| तभी सयानी गाँव के निकट रास्ते में तीन बाइक सबार अज्ञात बदमाशो ने उसके तमंचा लगा दिया| बदमाशो ने धमकाकर हार, दो मंगल सूत्र, टोड़िया, चार अंगूठी, चैन, खडूआ व पांच हजार की नकदी लूट ली|

महिला अनुपम ने बताया की लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मेरापुर थाने की तरफ भाग गये| पुलिस ने सूचना मिलने पर जाँच पड़ताल की|