किसान यूनियन ने किया दो जगह चक्का जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

jaamफर्रुखाबाद: अपनी विभिन्य मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने हजीयांपुर चौराहे और कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर के चक्का जाम कर दिया|

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने हजीयांपुर चौराहे व खिमसेपुर के चक्का जाम कर दिया| जिससे सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी| किसानो ने मांग रखी की अभी तक आलू का निर्यात नही किया गया जिसके चलते किसानो को नुकसान हो रहा है| जिले को सरकार ने सुखा ग्रस्त घोषित नही किया| इसके साथ ही साथ किसानो को बिजली 24 घंटे तक मुहैया कराई जाये| गन्ना भी किसानो की समस्या में मुख्य रूप से रहा|

खिमसेपुर में जाम का नेतृत्व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के द्वारा किया गया जबकि हजीयांपुर चौराहे के चक्का जाम का नेतृत्व बहुजन किसान दल के जिलाध्यक्ष अफजल मंसूरी ने किया| दोनों जामो को मौके पर पंहुचे अधिकारियो ने ज्ञापन देकर खुलवा दिया| दीपू राठौर, देवेन्द्र राजपूत, प्रवेश राठौर, असरद रजा मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे|