सूदखोर वृद्ध की लूट के बाद हत्या कर शव फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

htyaa copyफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम कैरी नगला रोड दादूपुर के चकरोड के निकट 60 वर्षीय सूदखोर वृद्ध की हत्या कर हत्यारों ने शव को फेंक दिया | शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस को गला दबाकर हत्या किये जाना का अनुमान है|

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम साहब गंज निवासी 60 वर्षीय आशाराम लोधी का शव पड़ा होने पर मौके पर भीड़ लग गयी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सीओ लेखराज सिंह व थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित मौके पर पंहुचे| कुछ ही समय में मृतक का भाई वेदराम व अन्य परिजन मौके पर पंहुचे| वेदराम ने पुलिस को बताया की आशाराम बीते दिन सुबह तकरीबन 8 से 9 के बीच में घर से निकले थे और फिर घर नही पंहुचे| उन्हें ग्राम भकुसा निवासी झब्बू पुत्र सूबेदार व दादूपुर निवासी वीरपाल पुत्र प्रताप सिंह अपनी बाइक पर ले गये थे| आशा राम व्याज पर रुपये देने का काम करते थे उन्होंने दादूपुर में तकरीबन 12 लाख रुपये व्याज पर दे रखा था| वेदपाल के अनुसार वह हर समय अपने अंडरवियर की जेब में तकरीबन 50 हजार रुपये रखते थे|

घटना के बाद पुलिस अधिकारियो ने डॉग स्कोट की टीम को मौके पर बुलाकर जाँच करायी तो खोजी कुत्ता आस्कर ने भी ग्राम दादूपुर की तरफ ही गया| जिससे पुलिस को भी हत्यारों के ग्राम दादूपुर के ही होने का शक है| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|शव का पोस्टमार्टम डॉ० ब्रजेश सिंह ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आशाराम लोधी की हत्या नाक मुंह दबाकर की गयी थी| उसके शरीर चोटों के निशान नही मिले|

थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने बताया की घटना के सम्बन्ध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है| प्रथम जाँच में व्याज के रूपये के चक्कर में ही हत्या का मामला प्रकाश में आया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|