सातनपुर मंडी व ग्रामीण बैंक में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

mndi stish vrmagramin baink nrayanpur copyफर्रुखाबाद:जनपद में जगह-जगह झंडारोहण कर मिठाई वितरित की गयी| कड़ाके की ठंड व कोहरे के बाद भी लोगो ने तिरंगे को सलामी देने में कोई कोर कसर नही छोड़ी|

सातनपुर आलू मंडी में आलू आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने तिरंगा फैराया| गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण में शामिल होने के लिये दर्जनों की संख्या में आलू आढ़ती व पल्लेदार एकत्रित हुये| सभी ने सुबह तकरीबन 9 बजे झंडा रोहण किया| इसके बाद मिष्ठान वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाईयाँ दी गयी| इस दौरान राजकुमार वर्मा, सुधीर वर्मा, रामोतार शाक्य,अजय फौजी, सुरेन्द्र पाल, महावीर राजपूत, राकेश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे|

वही सेन्ट्रल जेल चौराहे पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की नरायनपुर शाखा में भी बड़ी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बनाया गया| शाखा प्रबन्धक अशोक कुमार तिवारी ने झंडा रोहण किया| इसके बाद सभी ने मिष्ठान वितरित किया| शाखा प्रबन्धक अशोक कुमार ने कहा की हमे अपने देश पर बलिदान होने वाले क्रन्तिकारी व सत्याग्रह करने वालो को नही भूलना चाहिए| गणतंत्र दिवस को हमे होली, दीपावली व ईद के पर्व की तरह पूरी ख़ुशी के साथ मनाना चाहिए| इस दौरान कश्मीर सिंह यादव, सुनीति कटियार, मनोज सेंगर, सुधीर दुबे, रामनरेश, सुधीर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|
अब हमारा तिरंगा रुकेगा नही| जो कदम उठ गया तो रुकेगा नही
राजेपुर स्थित महात्मा गाँधी इंटर कालेज में भी गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ| रंगारंग कार्य्रकम के साथ ही साथ आल्हा के माध्यम से भी गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया गया| कार्यक्रम का संचालन रामसनेही ने किया| प्रधानाचार्य अनिल सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह कौशल अग्निहोत्री, प्रधान उमेश सिंह आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये|