कमालगंज के प्राथमिक विधालय का सचिव ने नही किया निरीक्षण

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

SCHIV 12vidhaaly kmalgnjफर्रुखाबाद:(कमालगंज) सचिव निवेदिता सिंह जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कमालगंज स्वास्थ्य केंद्र व विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया| लेकिन उन्होंने प्राथमिक विधालय का निरीक्षण नही किया| सचिव के इंतजार में विधालय में सुबह से ही विभागीय अधिकारी डटे रहे| सचिव मनरेगा की खबर प्रगति पर खफा दिखी|

सचिव निवेदिता सिंह ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सघन निरीक्षण किया| वह अस्पताल की पैथोलाजी में पंहुची| जंहा उन्होंने आवश्यक जानकारी ली| इसके बाद वह दवा वितरण कक्ष में पंहुची और फार्मासिस्ट पीसी राजपूत से दवाओ के सम्बन्ध में जानकारी ली| फार्मासिस्ट ने अस्पताल में सभी दवाई और बैक्सीन होने की जानकारी दी| सचिव प्रसब कक्ष के गेट पर गयी और आशा सोमवती से जानकारी कर प्रसब कक्ष में जाकर देखा| अस्पताल की सफाई देख उन्होंने एमओआईसी मान सिंह वर्मा की पीठ ठोंकी|

इससे पूर्व उन्होंने खंड विकास कार्यालय में जाकर अभिलेख देखे| उन्होंने तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण करने के सम्बन्ध में जानकारी ली| खंड विकास अधिकारी शिव ककुमार ने सचिव को बताया की कुल 15 शिकायते थी जिसमे से 14 का निस्तारण पूर्व में किया जा चुका है| इसके अलावा एक शिकायत ग्राम अजिजलपुर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा सरकारी नल के चारो तरफ दीवार बनाये जाने के सम्बन्ध में थी|बीडीओ ने बताया की इस सम्बन्ध में मुकदमा जहानगंज थाने में दर्ज करा दिया गया है| जिस पर सचिव से नाराजगी जाहिर करते हुये दीवार को जल्द गिराने के निर्देश दिये| मनरेगा के निरीक्षण के दौरान सचिव खराब प्रगति देख नाराज दिखी| केबल 24 परिवारो को ही रोजगार देने का औसत निकला| उन्होंने कहा मनरेगा की धीमी प्रगति चिंता जनक है| वही मुख्यमंत्री जल बचाओ योजना के तहत तीन तालाबो का अभी तक निर्माण ना होने से वह नाराज नजर आयी|

सचिव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें प्राथमिक विधालय कमालगंज का निरीक्षण भी करना था| लेकिन वह निरीक्षण करने नही पंहुची| सचिव के निरीक्षण के लिये विधालय के बाहर तमाम विभागीय अधिकारी मौजुद रहे|