पल्स पोलियो टीम को बंधक बनाने में मुकदमे के आदेश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

POLIYOफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्रामं शेखपुर सराय में पोलियो ड्राप पिलाने गयी टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया| बंधक बनाने की सूचना मिलें पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये गये है|

विदित है की गर्म कुंडपूरा के जानवर शेखपुर सराय के खेतो में घुसकर नुकसान करते है| जिसके चलते विवाद की स्थित बनी रहती है| शिकायत करने के बाद बी जब कोई तरीका नही बचा तो रविवार को शेखपुर सराय के ग्रामीणों ने पोलियो ड्राप पिलाने गयी टीम को ही बंधक बना लिया| बंधक बनाने के बाद फोटो खीचकर वायरल कर दी| फोटो जब जिलाधिकारी ने देखा तो उन्होंने सीएमओ को इस सम्बन्ध में बंधक बनाने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये| जिसके बाद मामले के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है|

महिला की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बीते दिन कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कटरौली पट्टी के निकट एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में अज्ञात लोगो के खिलाफ महिला की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस ने आस-पास के जनपद के सभी थानों से गुमशुदा महिलाओ की जानकारी की है| थानाध्यक्ष सलिगराम वर्मा ने बताया की जाँच टीम गठित कर दी गयी है|