व्लाक प्रमुख पद के दावेदारों पर लग सकता ‘समाजवादी बुलेटन’ का ग्रहण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

VLAAK-BADPURफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी अपने व्लाक प्रमुख पद के दावेदारो के लिये कुछ मानक निर्धारित किये है| जिसके चलते कई दावेदार पार्टी के द्वारा जारी किये गये मानक पर खरे नही उतर रहे है| पार्टी ने यदि अपने आदेश और निर्देश का पालन किया तो कई सपा के दावेदार दौड़ से बाहर हो सकते है|

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया कि विकास खंड कमालगंज से विधायक जमालुद्दीन के पुत्र रशीद जमाल का अकेला आवेदन है| इसके आलावा विकास खंड मोहम्दाबाद बाद में अमित दुबे और भोला यादव ने भी पार्टी में अपना आवेदन किया है| वही बढ़पुर में व्लाक प्रमुख के पद के लिये पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्रबधू अलका और रोहणी राजपूत ने दो आवेदन किये है| वही वर्तमान व्लाक प्रमुख यशपाल सिंह यादव की पत्नी रीता यादव ने अपना आवेदन सपा कार्यालय में किया है|

विकास खंड नवाबगंज में डॉ० जितेन्द्र यादव की पत्नी अनीता रंजन, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की पुत्र बधू ऊषा देवी पत्नी मोहन यादव व सपा छात्र सभा के जिला महामंत्री उत्कर्ष यादव ने भी अपना आवेदन सपा से कराया है| शमसाबाद विकास खंड से रानी देवी, रामवती पत्नी प्रतिपाल सिंह , कायमगंज से गुड्डी देवी पत्नी राम प्रकाश कल्लू यादव , अंशु पत्नी सत्यपाल सिंह ने अपना आवेदन किया है| वही राजेपुर में सपा के जिला कार्यलय में एक भी आवेदन व्लाक प्रमुख पद के लिये नही आया है| जिसके चलते अब कुल मिलाकर जनपद के सातों व्लाको से पार्टी कार्यालय को कुल 13 आवेदन प्राप्त हुये है|

व्लाक प्रमुख प्रत्याशी के लिये सपा का क्या है मानक
समाजवादी पार्टी ने व्लाक प्रमुख प्रत्याशी के लिये पार्टी में आवेदन करने वाले नेताओ पर कुछ मानक तय किये है| जिसमे सबसे पहले आवेदन करने वाले ने पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका अदा की हो| उसने अपने द्वारा पार्टी के 50 साधारण सदस्य भी बनाये हो| जिसकी रसीद साथ में संलग्न करने के निर्देश है| इसके साथ ही साथ पार्टी की पत्रिका समाजवादी बुलेटन का दावेदार आजीवन सदस्य हो जिसका शुल्क 20 हजार है| उसकी भी रसीद साथ में संलग्न करने के निर्देश है| पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन करने वाले कई लोग समाजवादी बुलेटन के आजीवन सदस्य ना होकर वार्षिक सदस्य है| जिसमे उनकी दावेदारी का पेंच फंस सकता है|

इसके साथ साथ दावेदार का राजनैतिक विवरण भी आला कमान ने तलब किया है| पार्टी यह भी देख रही है की दावेदारी करने वाले व्यक्ति के पास कितनी वोटरों की मजबूती है| फ़िलहाल समाजवादी बुलेटन की रसीद लगभग आधे दावेदारों के गले की हड्डी बन सकती है|