ट्रेक्टर लेकर गया ग्रामीण चार दिन से गायब, अपहरण की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

DINESH RAJEPUR BUSERAफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भुसेरा निवासी 38 वर्षीय दिनेश पुत्र रामपाल बीते चार दिन पूर्व खेतो से ट्रेक्टर ले जाते समय अचानक गायब हो गयी| जिसके बाद ट्रेक्टर तो परिजनों ने तलाश लिया लेकिन अभी तक दिनेश का पता नही चला है| दिनेश के पिता रामपाल ने थाने में तहरीर दी है|

गायब दिनेश के पिता रामपाल ने बताया की दिनेश बीते 13 जनवरी के शाम 8 बजे खेतो में खड़ी आलू भरी ट्राली लेने ट्रेक्टर से जा रहा था| जिसके बाद से वह ट्रेक्टर के साथ गायब हो गया| जब वह काफी देर तक जब वह घर नही पंहुचा तो परिजनों से उसकी तलाश शुरू की| निराश होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी|

लेकिन पुलिस हरकत में नही आयी| 15 जनवरी को एक चरवाहे ने दिनेश के परिजनों को सूचना दी| उसने बताया की दिनेश का ट्रेक्टर सलेमपुर गंगा की कटरी में खड़ा है| मामले की सूचना पीड़ित के पिता ने थानाध्यक्ष मनीष यादव को दी| रामपाल के अनुसार पुलिस अभी तक ट्रेक्टर बरामद करके नही लायी| घटना के बाद से गायब दिनेश की पत्नी रामदेवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है| रविवार को शाम गायब दिनेश के पिता रामपाल ने अपहरण की सम्भावना जता कर थाने में तहरीर दी है|

थानाध्यक्ष राजेपुर मनीष यादव ने बताया की दिनेश के पिता ने तहरीर दी है| अभी गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है| जाँच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी| अपहरण के सम्बन्ध में भी जाँच की जायेगी|