महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

co kaluram saligram mhilaa copyफर्रुखाबाद:(कमालगंज) शनिवार को सुबह सड़क के किनारे एक 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ| जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

सुबह निकल रहे ग्रामीणों ने ग्राम कटरौली पट्टी के निकट रेलवे ट्रेक के पास एक 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा| जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी| महिला का शव घटना स्थल पर मुंह के बल पड़ा था| महिला नीली रंग की साड़ी दो पेटीकोट, नारंगी व्लाउज, क्रीम रंग की साल पहने थी| महिला का पूरा चेहरा काला हो गया| उसके व्लाउज में पुलिस को एक बैसलीन की डिब्बी, और एक मुस्लिम धर्म से सम्बन्धित लाकेट मिला है| महिला पैरो में विछिया नही पहने थी ना ही मांथे पर सिंदूर था|

घटना स्थल पर भीड़ लग गयी| सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, थानाध्यक्ष कमालगंज सालिग्राम वर्मा मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त ना होने पाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| थानाध्यक्ष सालिग्राम वर्मा ने बताया की शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आग्रिम कार्यवाही की जायेगी|