पीड़ित को थाने मे पीटने वाले दो आरोपी सिपाहीयो पर गिरी गाज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

PRDIP KUMARफर्रुखाबाद: सपा नेता के जबर्दस्त विरोध के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया| जाँच सीओ को दी गयी है|

पुलिस द्वारा पीड़ित को थाने मे पीटने वाले पुलिस कर्मियो पर कार्यवाही करने की मांग की खबर सुबह ही जेएनआई ने प्रकाशित की थी| जिसमे सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने कार्यवाही की मांग उठाई थी| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही कर दी| प्रदीप यादव ने बताया की उन्हे पता चल गया है की सिपाही मोहित व रशीद पर कार्यवाही हुई है| जबकि दरोगा धर्मेन्द्र के खिलाफ भी जाँच के आदेश दे दिये गये है|

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने जेएनआई को बताया की मामले की जाँच की जा रही है| जाँच करने के लिए सीओ को जिम्मेदारी दी गयी है| दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है| अन्य जो भी दोषी होगा उस पर भी जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|