समाज के गरीब वर्ग की मदद को आगे आये लोग: एसपी

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

vijay yadav sp rajeshsp rajesh krshnavijay yadav sp rajeash, mohan agrvalbidफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद विकास मंच के वस्त्र वितरण कार्यक्रम में पंहुचे पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने कहा जिस तरह से फर्रुखाबाद विकास मंच जनपद कि गरीब जनता कि मदद से तन-मन-धन से लगे है| उसी तरह से जनपद के अन्य लोग भी गरीब तबके कि मदद के लिये आगे आये|

विकास मंच के कार्यक्रम में पंहुचे पुलिस अधीक्षक का जिला पंचायत सदस्य विजय यादव व संस्था केक अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने शाल उढाकर व् प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया| इसके बाद मोहन अग्रवाल ने कहा की संस्था के द्वारा पहले एक बार वस्त्र वितरण का कार्य किया जा चुका है| यह दूसरा वस्त्र वितरण का कार्यक्रम है| जिसमे तकरीबन 2000 लोगो को वस्त्र वितरित किये जायेगे| उन्होंने कहा की संस्था द्वारा पूर्व से ही कई समाज सेवा के कार्य करती चली आ रही है| जिसमे ठंडे पानी व चाय का वितरण महत्वपूर्ण है| जंहा गरीब वर्ग बोतल का ठंडा पानी लेकर नही पी सकता तो उसके लिये नगर के 30 महत्वपूर्ण स्थानो पर पानी के ड्रम रखा दिये गये| जिसमे हर प्यासा आदमी पानी पीता है| मोहन अग्रवाल ने कहा जल्द ही उनकी संस्था 200 यूनिट रक्त दान करेगी|

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की हम सभी अपना व्यापार करते है सुख- सुबिधा का उपभोग करते है| लेकिन वह सिर्फ हम ही करते है| उससे गरीब तबके के लोगो का कोई लाभ नही होता| विजय ने कहा की हम सभी को दूसरो कि मदद के लिये आगे आना होगा| उन्होंने ने कहा की दूसरो के काम आना ही सच्ची मानवता है| नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया की लोगो के घर-घर जाकर एफबीएम टीम ने कड़ी मेहनत करके टोकन बांटा है| इसके बाद सभी को नम्बर से कुर्सियों पर बैठाया गया है| उसी ही हिसाब से सभी को वस्त्र वितरण किया गया है|

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने कहा की इस तरह से अन्य लोगो को भी गरीब तबके कि मदद के लिये आगे आना चाहिए| जरूरत मंद कि मदद करना हर इंसान का फर्ज है| कोई भी व्यक्ति कमाई गई सम्पति को अपने साथ मौत के बाद नही ले जाता| इस लिये हमे दूसरो के विषय में भी सोचना चाहिए| पुलिस अधीक्षक के हाथ से वस्त्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया|