दबंगई से सपा जीती प्रदेश में जिला पंचायत के चुनाव: राजेशपति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

rajesh pti tripathi, shubham tivari, kaushlendr singh, dinesh agnihoryeफर्रुखाबाद: कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रभारी व् पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने प्रदेश में हुये जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष के चुनाव में सपा पर आरोप जड़े| उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि सपा ने यह चुनाव कैसे जीते|

सेट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय से मिलने पंहुचे श्री त्रिपाठी ने सपा व केंद्र सरकार को अपने निशाने पर लिया| समाजवादी पर वह कुछ जादा ही खफा दिखे| उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जो हो रहा वः किसी से छुपा नही| प्रदेश में हुये जिला पंचायत के चुनाव में उन्होंने सपा द्वारा धंधली करने और दबंगई करने का आरोप जड़ा|

विधायक अजय राय के विषय में उन्होंने कहा कि विधायक को जेल में आये पूरे तीन महीने हो गये| जेल कितनी भी लम्बी हो लेकिन लडाई जारी रहेगी| इस दौरान प्रदेश महामंत्री सत्यवीर सिंह,प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे|