दो बार आर्मी भर्ती में आवेदन करने वाले 120 फार्म पकड़े

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

armiy copyफर्रुखाबाद: बुधवार को करियप्पा ग्राउंड में आयोजित वार्ता में बिग्रेडियर संदीप सहगल ने बताया कि ऑन लाइन भर्ती प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश में पहली बार लागू किया गया है| यह भर्ती प्रक्रिया ट्रायल बेस पर की जा रही थी| लेकिन इसका परिणाम अच्छा निकला जिस कारण से अब प्रदेश के बाकि जिलो में भी यही प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जायेगा|

ऑन लाईन प्रक्रिया से समाज में जागरूकता बढ़ी है| पूरे देश में भर्ती होने पर उत्तर प्रदेश का 17 प्रतिशत योगदान रहता है| यदि जीडी पांच लोगो को भर्ती किया जाता तो एक आदमी यूपी का होता है| बही क्लर्क भर्ती में छ: लोगो में एक यूपी का होता है| अभी मैनपुरी, फैजाबाद,सहारनपुर,कानपुर, गाजीपुर आदि जिलो में भर्ती होनी बाकी है| जिसमे बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थी आर्मी ग्राउंड में नही घुस सकता है| आर्मी भर्ती में पारदर्शिता होती है| लेकिन बाहर दलाल झूठ बोल कर युवाओं को ठग लेते है| मेरा मानना है कि किसी भी दलाल के चक्कर में नही पड़ना चाहिए| क्योकि जो युवक हुनर बंद होगा चयन होता| दलाल लोग दस लोगो से बात करते है कि मे तुम्हे लगवा दूँगा लेकिन वह किसी को नही लगवा सकते है| जो युवा अपना हुनर दिखाकर अपने आप ही भर्ती हो जाता है| उसे पैसे देने क्या जरूरत है|
इस ऑन लाईन भर्ती प्रक्रिया में 120 आवेदन ऐसे पाये गए है| जिन लोगो ने दो बार आवेदन किया है| उन लोगो को भर्ती के अंत में मौका दिया जायेगा| इस भर्ती में किसी को कोई भी परेशानी नही हुई है| ग्राउंड के अंदर शांति बनी हुई है| दौड़ के लिए एक ग्रुप में 200 युवाओं को दौड़ाया जा रहा है| बनारस कि भर्ती को आगे बढ़ाकर डाक्टरों कि टीम को यही बुला लिया गया है| ताकि अभ्यर्थियों का मेडिकल यही पर कराया जा सके|