ब्रेकिंग: बाइक सबार आर्मी हवलदार के गोली मार 5.60 लाख की लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला खैरबंद के निकट बाइक सबार हमलावरों ने गोली मारकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया| जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गये| घायल को आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है|

वर्तमान में कैंट के आवास में रह रहे सौरभ राठौर जम्मू कश्मीर में हबलदार के पद पर कार्यरत है| बीते दिनों वह कुछ दिनो के अवकाश पर घर आया था| कुछ दिनों पूर्व उसने अपनी पत्नी के रिश्तेदार मेई नवाबगंज निवासी सुनील के माध्यम से जमीन ग्राम खरीदी थी| जिसका 5.60 लाख रूपया बकाया रह गया था| जिसको लेकर हबलदार अपनी पत्नी नीरज के साथ फतेहगढ़ स्टेशन से ट्रेन द्वारा फर्रुखाबाद आया| जंहा उसे सुनील मिल गया|

जिसकी बाइक पर बैठकर हबलदार सौरभ उसकी पत्नी नीरज व सुनील आ रहे थे| जैसे ही वह नगला खैरबंद के निकट पंहुचे तभी एक बाइक पर सबार तीन हमलावरों ने हवलदार के गोली मार दी| गोली लगने से हवलदार गिर गये| और हमलावर उसकी पत्नी नीरज से झोला लूट कर भाग गये| घायल को परिजन उठाकर आर्मी अस्पताल के गये जंहा उसे भर्ती किया गया| गोली उसके कंधे में लगी है|
पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में जाँच की जा रही| आरोपियों की तलाश में पुलिस लगा दी गयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|