प्रधान प्रत्याशीयो व उनके समर्थको के साथ जबाबी फायरिंग, पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

srfabadफर्रुखाबाद: (कमालगंज/जहानगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम सरर्फाबाद में प्रधान पद के दावेदारों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग भी की| पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगो को हिरासत में ले लिया है|

गाँव से दो महिला प्रधान प्रत्याशी है| जिसमे समां पत्नी जकी आलम पुर्फ़ गुड्डू, रजिया बेगम पत्नी किस्मत जंग के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था| दोनों के बीच मतदान अपने पक्ष में करा लेने के आरोप में विवाद हो गया था| जिस पर स्थानीय लोगो ने बीच-बचाव करा दिया गया था|

बुधवार को पुन: दोनों प्रत्याशी के पति आमने सामने आ गये और उन्होंने अपने समर्थको के साथ एक दूसरे पर पथराव कर दिया| देखते ही देखते कई राउंड फायरिंग भी की गयी| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कमालगंज यतेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष जहानगंज, महिला थानाध्यक्ष अर्चना गौतम भी मौके पर फ़ोर्स के साथ पंहुची| और उन्होंने आधा दर्जन महिला व ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया|

थानाध्यक्ष जहानगंज ने बताया कि हिरासत में ली गयी महिलाओ पर जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|