लोकतंत्र का अतिउत्साह- 12 बजे तक हो गया 72 प्रतिशत मतदान

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION

mtdaanफर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारियो द्वारा पूर्व हस्ताक्षरित मतपत्र लेकर मतदान केंद्र पर पहुचने से मतदाताओ को फटाफट मतदान करने खूब आसानी हुई है| कमालगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत ताजपुर में एक बूथ पर दोपहर 12 बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हो गया| यही गति रही तो पांच बजते बजते मतदान का प्रतिशत 130 प्रतिशत हो सकता है जो संभव नहीं है| इसी तरह ग्राम पंचायत अहिमालपुर के एक बूथ पर सूरजपुर गाँव के वोट पड़ रहे है| यहाँ 1 बजे तक 77 फ़ीसदी मतदान हो चुका था|

ताजपुर मतदान केंद्र पर दो बूथ है| एक ताजपुर गाँव का तो दूसरा टिलिया गाँव| ये टिलिया वहीँ गाव है जहाँ अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात नक़ल से परीक्षा पास करने का केंद्र है| हाई स्कूल और इंटर में सारे जहाँ में फेल हुए छात्र यहाँ गारंटी से पास वर्षो से होते रहे है| उसी गाँव के निवासी डॉ जितेंद्र यादव ग्राम पंचायत ताजपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी है| उनके अपने गाँव के बूथ पर 72 फ़ीसदी वोट 12 बजे तक पद चुका था जबकि बगल के दूसरे बूथ पर ये आंकड़ा 50 फ़ीसदी को छूने को था| डॉ जितेंद्र यादव मोहम्दाबाद के मेजर एस डी सिंह कॉलेज के प्रधाचार्य बताये जाते है| ये परिवार सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी से जुड़ा है| मतदान के रुझान से इस गाँव में मतदाताओ का जोश काबिले तारीफ है| अब सारे वोट मतदाताओ ने खुद डाले या किसी और ने ये तफ्सीस का विषय है|