आजम के खिलाफ भड़का युवजन सभा का आक्रोश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

SHIVM DUBEफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री आजम खान द्वारा अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर राष्ट्रीय ब्राहमण युवजन सभा ने जमकर विरोध किया| इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया|

जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे संगठन के तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी से भेट कर कहा कि एक महिला के लिये जिस तरह का वयान मंत्री आजम खान ने दिया है| इससे मंत्री की मानसिकता का तो पता चलता ही है इसके साथ ही साथ पार्टी अपनी कैबिनेट में किस सोच के लोग रखती है यह भी साफ हो गया| संगठन ने मुख्यमंत्री से अपने मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है| इस दौरान शिवम् दुबे, गुंजन अग्निहोत्री, अनूप तिवारी, शिवम् पाण्डेय, शशांक शुकला, अर्पित दुबे,, अंकित दुबे, शौरभ मिश्रा,गोविन्द अग्निहोत्री मौजूद रहे|