सगे भाईयो के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के आदेश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kort orderफर्रुखाबाद: थाना राजेपुर को अदालत ने दो सगे भाईयो के अपहरण होने के सम्बन्ध में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है|

थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र शिवराज ने अदालत में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते 12 अक्टूबर को उसके भांजे आकाश व विकास उसके घर पर रुके थे| दोनों भांजे उसके चबूतरे पर बैठे थे| तभी चार पहिया वाहन से संतोष कुमार पुत्र रामपूजन निवासी काशीराम कालोनी छिबरामऊ अपने तीन अज्ञात लोगो के साथ आये और उनके दोनों भांजो को जबरन ले गये| इस घटना को गाँव के कई लोगो ने देखा| पीड़ित ने अपने भांजो की हत्या किये जाने का भी शक जाहिर किया है|

घटना के सम्बन्ध में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राजेपुर थानाध्यक्ष को तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना करने के आदेश दिये है|