पेरिस में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, महिला फिदायीन ने खुद को उड़ाया!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE राष्ट्रीय

french_police23पेरिस:फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज सुबह से फायरिंग हो रही है। पेरिस के सेंट डेनिस इलाके में एनकाउंटर हुआ है। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जबकि एक महिला फिदायीन ने खुद को उड़ा दिया। इसके अलावा 2 और संदिग्धों को भी मार गिराया गया है। सेंट डेनिस में ऐ‍हतियातन सभी स्कूल भी बंद करा दिए गए हैं। ये वही इलाका है जहां 13 नवंबर को स्टेट डी फ्रांस स्टेडियम में फायरिंग हुई थी।

पुलिसवालों ने पेरिस में 13 नवंबर के हमलावरों को पकड़ने के मकसद से छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अबदेलहामिद अबाउद को पकड़ने के लिए पुलिस ने सेंट डेनिस इलाके में रेड मारी है।फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर फायरिंग की खबर है। पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग की।पुलिस को शक है कि अब्देलहामिद इसी इलाके में है। इस इलाके की एक बिल्डिंग में कुछ लोगों ने खुद को बंद कर लिया है। पुलिसवालों ने कई संदिग्धों को इस बिल्डिंग में घेर लिया है। इस दौरान जवाबी फायरिंग में कई पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं।

अभियान से करीब से जुड़े एक सू़त्र ने बताया कि सेंट डेनिस उपनगर में तड़के से पहले शुरू की गई छापेमारी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात लोग अब भी एक अपार्टमेंट में छिपे हुए हैं। इस इलाके में स्ताद द फ्रांस स्थित है। स्ताद द फ्रांस उन स्थानों में से एक है जहां बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावरों ने शुक्रवार को हमला किया था। फ्रांसीसी जमीन पर हुए अब तक के इन सबसे भीषण हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने ली है।13 नवंबर को हुए हमले के बाद फ्रांस की पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात पेरिस में हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों में 129 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे। मृतकों में से केवल 117 लोगों की शिनाख्त हुई है और 221 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं।