पुलिस पर पथराव व् फायरिंग करने में पूर्व प्रधान का पुत्र गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

arun ktiyar1pthravफर्रुखाबाद: बीती सोमबार की रात कोतवाली पुलिस ने पुलिस पर पथराव व् फायरिंग करने के आरोप में पूर्व प्रधान के पूर्व को एक तमंचे सहित दबोच लिया| पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है|

सोमबार शाम तकरीबन सात बजे शहर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर अरुण कटियार पुत्र स्वामी दयाल को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है| पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी टिकूरियन नगला स्कूल के निकट दर्शायी है| विदित हो की बीते तीन नबम्बर को ट्रेक्टर से कुचल कर कीरतपर निवासी 18 वर्षीय चन्दन की मौके पर ही मौत हो गयी थी| जिस पर आक्रोशित परिजनों ने इटावा बरेली हाई-वे पर जाम लगा दिया था| साथ ही साथ हमलावर हुये ग्रामीणों ने फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह को भी जमकर पीट दिया था| झड़प में कुछ मिडिया कर्मी भी घायल हुये थे| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने तकरीबन 65 लोगो के खिलाफ विभिन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था| पुलिस ने मौके से ही जितेन्द्र पुत्र सर्वेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था| जिसके बाद घटना के मुख्य आरोपी सर्वेश को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है|