विवादित भूमि पर होने जा रहे निर्माण को पुलिस ने रोंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

kabrisdtanफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के श्याम नगर विधा मन्दिर के निकट एक विवादित भूमि पर निर्माण की तैयारी कर रहे लोगो को पुलिस ने खदेड़ दिया|
शहर कोतवाली पुलिस को मो० हुसैन रिजवी, जावेद अल्बी आदि लोगो ने तहरीर देकर कब्रिस्तान पर अबैध कब्जे की शिकायत की| जिस पर तहरीर मिलने पर पुलिस हरकत में आयी| कोतवाल शिव् पूरन प्रसाद ने फोर्स के साथ मौके पर पंहुचकर निर्माण कार्य रुका दिया| सीओ सिटी योगेश कुमार भी मौके पर आ गये उन्होंने शिकायत करने वाले लोगो से बात की| शिकायत करने वालो ने बताया कि यह उनका मुफ़्ती साहब का कब्रिस्तान है| जिस पर कुछ लोग अबैध कब्जा करना चाहते है|

सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि फिलाहल निर्माण कार्य रुका दिया गया है| जाँच के बाद तय होगा की आखिर जमीन किसकी है|