जान जोखिम में भाई-बहन का मिलन, डग्गामार वाहनो की रही चांदी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को भईया दूज के त्यौहार पर जिस प्रकार बस व रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ का वो मंजर दिखाई दिया| शहर स्थित लाल गेट बस स्टाप पर हरदोई शहजहांपुर जाने के लिए सवारियो में धक्का-मुक्की हो रही थी कोई खिड़की से घुस रहा था| तो कोई बस की छत पर चढ़ता दिखाई दे रहा था| बस स्टाप पर पुलिस की पर्याप्त मात्रा में डियूटी लगाई गई थी| फिर भी लोग इस तरीके से यात्रा कर रहे| एक तरफ ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमो कि छपी पुस्तके बाँट रहा है बही दूसरी तरफ बाहन मालिको को बिना परमिट के बाहन चलाने कि खुली छूट दे रहा है|

अगर यातायात नियमो को माना जाय तो बाहन की छत पायदान सबारी लटक कर जाने पर बाहन स्वामी पर 123/177 एम बी एक्ट की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जनि चाहिए| जब कि पूरे भारत वर्ष में तीस लोग प्रति घंटा सड़क दुर्घटना में मर जाते हैं| लेकिन हमारे यंहा लोग पुलिस को पैसा देकर मनमाने ढग से अपने-अपने बहानो से सबारिया ढो रहें है| लालगेट पर प्राइवेट बस अड्डे पर तो सारी हदे ही पर हो गई प्रत्येक सबारी से पचास रुपये से लेकर सौ रुपये प्रति चक्कर वसूला जा रहा|

डग्गामार बाहन मालिको का कहना है कि जब हम लोग पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को मुंह माँगा पैसा दे रहे है| तो डर किस बात का है| लालगेट तिराहे पर एक तरफ हरपालपुर जाने के लिए बसे खड़ी होती है दूसरी तरफ बदायू रोड पर जाने के लिए टाटा मैजिक खड़ी करके सबारिया भरी जा रही हैं| महिलाओ को सीट और पुरुषो को छत पर बैठने के लिए जगह दी जा रही है| लालगेट तिराहे पर दोनों तरफ बाहन खड़े होने पर पांचाल घाट रोड पर जाम लगा रहता है|
बस स्टाप पर जिस प्रकार सबारियों की भीड़ उमड़ रही थी| बही जेब कतरे व टप्पे बाज अपना त्यौहार मना रहे थे| क्योकि लोग बस में चढ़ने के चक्कर में अपनी जेब का ध्यान नहीं दे पा रहे थे| और उनकी जेबे साफ हो रही थी| जब लोग बस के अंदर पहुचने पर सीट को लेकर आपस में हांथा पाई करते देखे गए है|