कच्छा-बनियान गिरोह ने घर में घुसकर की मारपीट,कई जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

luut1फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आरमपुर में बीती रात घुसे आधा दर्जन से अधिक कच्छाdilram singh shaky-बluut2नियान गिरोह के बदमाशो ने एक ही परिवार के कई लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया| कुछ जेबर भी लुट ले गये|
पीड़ित लालराम शाक्य ने बताया कि वह व उसकी पत्नी सुरेखा देवी घर के बरामदे में सो रहे थे| पुत्र 18 वर्षीय अंकित व 19 वर्षीय पुत्र रेनू घर के अन्दर कमरे में सो रही थी| तभी तकरीबन आधा दर्जन से अधिक कच्छा-बनियान पहने बदमाश उसके घर के बाहर आये| तीन घर के बाहर सड़क पर खड़े रहे|जबकि चार बदमाश घर के अंदर आ गये| पहले उन्होंने घर के बरामदे में सो रहे लालसिंह शाक्य कोजमकर पीटा और बाद में उसकीपत्नी को भी लाठी डंडे मारकर घायल कर दिया| दोनों पति-पत्नी को दबाब में लेने के बाद बदमाश उसके उस कमरे में दाखिल हुयेजिसमे लाल सिंह का पुत्र व पुत्री सो रहे थे| उसी दौरान उसकी पुत्री रेनू ने जान लिया तो वह जोर-जोर से चीखने लगी| जिस पर बदमाशो ने दोनों भाई बहन की भी पिटाई कर दी|

लालसिंह शाक्य के घर से आवाज सुनकर उनके भाई दिलेराम शाक्य व रामदयाल शाक्य भी अपने घर से निकाल कर लालाराम के घर की तरह बढ़े तो सड़क पर खड़े बदमाशो ने दोनो पर जानलेवा हमला कर दिया| लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर दी| शोर शराबा सुनकर गाँव के और लोग भी जाग गये जिस पर ग्रामीणों ने बदमाशो को खदेड़ लिया| कच्छा-बनियान गिरोह की चहल कदमी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है| रात में ही पुलिस को सूचना दी गयी| जिसके बाद दो सिपाही ही मौके पर पंहुचे| सुबह पुन: पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|