पंचायत चुनाव: शेरो के आगे से बाजी न मार ले जाए लोमड़िया

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION

फर्रुखाबाद: जिस प्रकार से जिले की हर गांव में चुनाव का जोर शोर से प्रचार चल रहा है| जो लोग हैसियत में बड़े है| उन्हें लोग शेर कहकर पुकार रहे है| लेकिन छोटे प्रत्याशी अपने आप लोगो के घर जाकर वोट मांग रहे है| ग्राम पंचायत भगुआ नगला में तीन गांव आते है| जिनमे नोनमगंज, नई बस्ती, विकास नगर आदि गांव आते है|

भगुआ नगला ग्रामसभा में करीब 35 सौ वोट है| यह ग्राम सभा सोताबहादुरपुर से तोड़ कर बनाई गई इस गांव में पूर्व के क्षेत्र पंचायत रह चुके लोगो से लेकर सदस्य भी चुनाव मैदान में उतरे हुए है| इस गांव की जनता से वात की गई तो जनता का साफ जबाव था| जो विकास कराएगा वही इस गांव का प्रधान होगा| देखना यह होगा कि जनता को कौन अपने पाले रख पाता और कितनी देर तक किसी प्रत्याशी को जनता पर भरोसा है| तो किसी को अपने समर्थको पर मजे की बात यह है| कि इस ग्राम सभा में दर्जन भर से ऊपर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है|

कुछ उम्मीदवारों का कहना है| कि मै तो वोट लेकर ही रहूँगा लेकिन मतदान के दिन कितने प्रतिशत मतदान होता है| यह तो बक्त ही बताएगा कि जनता कितनी जागरूक है| चाहे जो लालच दो जनता सब जानती की कौन सा प्रत्याशी अच्छा है| और कौन बेकार है| जनता के दिल में कितनी जगह बना लेता वह हर गली में पता चल जाता है| वोटर भी हर उम्मीदवार के सामने अपना वोट देने की कहे देता लेकिन वह वोट किसको देगा यह किसी को पता नही है|