नियुक्ति पत्र की तलाश में फिर भटके जेल भर्ती के अभियर्थी

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

jel bhrtiफर्रुखाबाद: बीते दिनों सेन्ट्रल जेल में बंदी रक्षक पद के लिये हुई भर्ती प्रक्रिया पर धांधली का आरोप लगने के बाद ग्रहण लग गया था| तभी से भर्ती पर जाँच चल रही थी| शुक्रवार को जेल भर्ती में चयनित हुये अभ्यर्थी अपना नियुक्ति पत्र लेने जेल पंहुचे तो उन्हें अधिकारी विहीन जेल में कोई संतोष जनक उत्तर नही दिया गया|

बीते वर्ष 2011 में केंद्रीय कारागार में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया पर रोक के बाद 2015 में पुन:वही भर्ती प्रक्रिया आगे से शुरू की गयी| लेकिन भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप फिर आरोप लग गये थे| जिसके बाद जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी को 11 सितम्बर को निलंबित कर हटा दिया गया था| तभी से भर्ती प्रक्रिया लटक गयी थी|

शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में हरदोई, इटावा, कानपुर, सीतापुर, बनारस,इलाहाबाद, एटा आदि जनपदों के बंदीरक्षक भर्ती के अभियर्थी सेन्ट्रल जेल पंहुचे| पहले उन्होंने जेलर सुनीत कुमार से बात करने का प्रयास किया तो उन्हें मना कर दिया गया| जिसके बाद मायूस अभियर्थी कई घंटे तक जेल गेट पर एकत्रित रहे औरमायूस होकर चले गये|

डीआईजी जेल वीके शेखर ने बताया कि तीन महिले पहले ही सभी अभियार्थियो का भर्ती परिणाम घोषित हो गया है| लेकिन अभी शासन ने अभियर्थी की तैनाती करने के आदेश जारी नही किये है| आदेश जारी होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|

बीते दिनों केन्द्रीय कारागार में बंदी रक्षक की भर्ती में भारी धांधली करने में जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी को हटा दिया गया है| उनके स्थान पर जिला जेल के अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा को चार्ज दिया गया है

Comments are closed.