2017 के लिये भाजपाईयो को एक जुट होने की सलाह

0
122

stpal singh pravl tivediफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह के स्वागत कार्यक्रम में सभी भाजपा नेताओ को आने वाले विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिये एक जुटता का पाठ पढ़ाया गया|

[adrotate banner="3"]

शहर के रेलवे रोड स्थित होरीलाल मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक प्रबल त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट भेट किया| महिपाल सिंह ने तलवार भेट की| इस दौरान बैठक में मौजुद नये व पुराने कार्यकर्ताओ को कहा गया की अभी से बिना किसी भेदभाव के सभी लोग विधान सभा के चुनाव के लिये जुट जाये| अभी यदि सभी एक जुट हो गये तो भविष्य में प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री होगा और जिले में सभी विधायक भाजपा के|

इस दौरान प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भू देव सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, भास्कर दत्त द्विवेदी, ममता सक्सेना, भाजयुओ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]