भोजन के आभाव में आवासीय विधालय छोड़ गये बच्चे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

KMALGNJ KSTURVAAफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिले भर के आवासीय विधालय भूखे पेट है| जिनमे अन्न का एक दाना ना रह जाने से कई आवासीय विधालयो में एक भी बच्चा नही रह गया है| इसी स्थिति ने इस समय कमालगंज का कस्तूरबा गांधी विधालय गुजर रहा है| जिसमे एक भी बच्चा नही रह गया है|

क्षेत्र के बीबीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय में वर्तमान में 81 बच्चे शिक्षा ले रहे है| लेकिन बीते कुछ समय से विधालय में राशन के नाम पर एक दाना भी नही रह गया| जिससे विधालय के सभी बच्चे अपने अपने घर चले गये| विधालय अभी बच्चो को वापस बुलाने के मुड में ही नही है| 21 अक्टूबर को सभी बच्चे दशहरा की छुट्टी चले गये थे| उसके बाद से विधालय में राशन की समस्या ने पैर पसार लिये| जिसके चलते बच्चो को नही बुलाया जा रहा है| ठेकेदार और विभाग की आपसी नुराकुस्ती में बच्चो का भविष्य पिस रहा है|

बेसिक शिक्षा अधिकारी बागिश गोयल ने बताया की ठेकदार का पिछला वजट भुगतान नही हो पाया था जिस कारण ठेकदार ने सप्लाई रोक दी| जल्द ही भुगतान कराकर कस्तूरबा विधालय को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा|