panchayat chunaav 2015: जिले को गुंडों से बचाना है- विधायक नरेंद्र सिंह यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत चुनाव के लिए चौथे चरण का मुकाबला रोचक हो चला है| हालाँकि चौथे चरण में नवाबगंज और मोहम्दाबाद ब्लाक में वोट डाले जाने है और ये दोनों ही इलाके विधायक नरेंद्र सिंह यादव के प्रभाव वाले है| इसीलिए इन दोनों इलाको में विधायक की साख भी दांव पर लगी है| फर्रुखाबाद के पंचायत चुनावो में सबसे रोचक बात ये है यहाँ इस बार मुकाबला सपा का अन्य दलों से होने की बजाय सपा के ही कई गुटो में है| एक गुट में जिले के सभी विधायक है तो दूसरी तरफ विरोधी गुट है जिसमे गैर जनपद के सपाई नेता साथ दे रहे है| इस बार का चुनाव एक और मायने में रोचक है कि जहाँ विधायको को भरोसा जनता पर है वहीँ उनके सामने खड़े गुट का भरोसा बूथ कैप्चरिंग, मतगणना में गड़बड़ी आदि जैसे अलोकतांत्रिक विधाओ पर बना हुआ है| फिर भी लोकतंत्र में शासन जीत हार का होता है| जीत हार कैसे हुए है इस पर सविधान में कोई व्यवस्था नहीं है|

शनिवार को मोहम्मदाबाद वार्ड दो के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के लिए सपा नेता नरेंद्र सिंह यादव अपने पुत्र सचिन सिंह यादव के साथ तो अजित कठेरिया अपने पुत्र नवनीत कठेरिया बरकेशव गाँव पहुंचे| पंचायत चुनावो के लिहाज से अच्छी खासी भीड़ जुटी थी|

गद्दारो की वजह से हुआ जिले में गुंडों का प्रवेश- नरेंद्र सिंह यादव
पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि यह क्षेत्र हम लोगो का है| हम लोग इसी जिले के रहने वाले है| जब हम लोगो के पास हर परेशानी का हल है| तो हम बाहर वालो के पास क्यों जाए| समाजवादी पार्टी की जो लोग छवि खराब कर रहे है जनता उन्हें वोट के जरिए अपना जवाव जरुर देगी ताकि उन लोगो को पता चल सके कि यहा की जनता बाहरी लोगो को पसंद नही करती| कुछ लोग एहसान भूलकर बाहरी लोगो की गोद मे जाकर बैठ गए| जिस कारण ही इस जिले मे गुंडई चरम सीमा पर पहुँच रही है| आप लोगो से अनुरोध है| कि आप लोग राजेन्द्र सिंह यादव को गमले पर मोहर लगाकर जिताए ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके |

बाहर वालो को जगह दी तो घर बचाना भी मुश्किल होगा- अजीत कठेरिया
कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि आप लोगो का इस परिवार को हमेशा साथ मिला है| इस साथ को कभी भी न छोड़ना यदि मंत्री जी आपके घर के है लेकिन यदि बाहर वालो को आप लोगो ने अपने यहा जगह दे दी तो मानो आप अपना घर भी नही बचा पाओगे फिर विधायक ने अपने बेटे को वोलने का मौका दिया| विधायक पुत्र नवनीत कठेरिया ने कहा कि जो सचिन भाई ने कहा वो विल्कुल सही कहा कि यदि हम लोग संगठित नही होगे तो बाहर वालो को मौका मिल जाएगा इस लिए सचिन के पद चिन्हों पर हम सवको चलना चाहिए ताकि बाहरी लोगो को बाहर ही रहने दे|

प्रत्याशी भी आयातित है वहां- सचिन सिंह यादव
सचिन यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग सीधे लोग हो मै आप लोगो की लड़ाई लड़ रहा हू| इस क्षेत्र का कोई आदमी किसी प्रकार की गुंडई से नही डरेगा क्योकि लोकसभा के चुनाव मे आप लोगो ने जिस तरीके से बाहरी लोगो को बाहर किया था उसी तरीके से इस वार भी उन लोगो को बाहर का रास्ता दिखाना होगा| तब जाकर आप लोग अपनी तागत का सही इस्तेमाल कर पाओगे| सचिन यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के कुछ लोग उनकी गोद मे जाकर बैठ गए लेकिन उन्हें इस वात का पता नही कि जनता किसके साथ है| विरोधियो पर कटाक्ष करते हुए सचिन ने कहा कि लगता है कि उनके पास फर्रुखाबाद की जनता में कोई भरोसे का प्रत्याशी नहीं है तभी वे एक आयात की हुई नौकरानी को बाहर से लाकर चुनाव लड़ा रहे है| सचिन बोले कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने ही जिले मे क्या कमी है| जो हम बाहर के प्रत्याशी को चुने| सचिन ने साफ़ किया कि कायमगंज विधायक की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान मे कूद चुकी है|