चौधरी का प्रचार करने खुद निकल रहे मतदाता

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाsntoshबाद: जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार में गर्माहट तेज होती जा रही है| मतदाताओ ने अपने अपने प्रत्याशी को मतदान करने का मन भी बना लिया है| वही गुरुवार को मोहम्दाबाद द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी संतोष चौधरी ने जब क्षेत्र का दौरा किया तो कई जगह मतदाता उनका चुनाव प्रचार खुद करते नजर आये|आने वाले 29 अक्टूबर को चतुर्थ चरण का जिला पंचायत का चुनाव होना है| जिसमे मोहम्दाबाद व् नवाबगंज व्लाक शामिल है| मतदान को केबल 6 दिन शेष है| जिसके चलते संतोष चौधरी ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए अपने समर्थको व् क्षेत्र के सभ्रांत नागरिको की कई टीमें गठित कर दी है| जिससे अब उनका चुनाव प्रचार में कई गुना तेजी आ गयी है| संतोष का सघन जनसम्पर्क का परिणाम है कि उन्हें सभी जातियो का समर्थन मिल रहा है|

जिस गांव में भी संतोष चौधरी पंहुचे वही भीड़ ने उन्हें घेर कर उनके चुनाव चिन्ह झोंपड़ी पर मोहर लगाने का ही भरोसा दिया है| जिससे प्रत्याशी व् उन्हें समर्थको के चेहरे पर भरी ख़ुशी नजर आयी| संतोष ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष तक क्षेत्र कि जनता कि सेवा कि है| यह उसका ही परिणाम है कि उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है|