जनता के कहने से चुनाव मैदान में उतरा :राजेंद्र सिंह यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics

RAJENDRA-SINGHफर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार राजेंद्र यादव ने जिस तरीके से जनता के सामने बेबाकी से जवाब दिए वो किसी भी उम्मीदवार के लिए चुनौती पूर्ण थे| जँहा इस क्षेत्र में विकास कोसो दूर है वहीँ श्री यादव ने विकास की आवाज उठाकर जैसे दुखती रग पर हाथ रख दिया हो| वैसे जनता इन्हे सिरोली का प्रधान बनाकर ये मौका पहले दे चुकी है| इस क्षेत्र में विकास कोसो दूर है| किसानो को सिचाई के लिए सरकारी टुबवेल से पानी नहीं मिलता| अनुदान के बीज नहीं मिलते और ग्रामीण सड़के खस्ताहाल है| बाबजूद इसके इसके लिए जनता के सामने वेबाकी से जबाव देने के लिए राजेंद्र तैयार हो गए| उन्होंने कहा कि मे जनता के कहने से चुनाव मैदान में उतरा हू| अब जनता ही फैसला करना है कि किसकी बात में सच्चाई है |
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सिरोली निबासी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेंद्र सिंह से तीखे सवालो के साथ कुछ मीठे जबाब जनता के बीच राजीव शुक्ल के साथ-
सवाल- आप ने चुनाव लड़ने का कैसे मन वनाया|
जवाब- यादव ने वताया कि मे हाईस्कूल कि पढाई के बाद इंटर की परीक्षा तक नही दे पाया था कि मेरी नौकरी लग गई| फौज से पेंशन लेने के बाद प्रदेश सरकार ने मुझे 1990 में जिला पंचायत का मनोनीत सदस्य वनाया बाद में 1995 में अपने गांव सिरौली से प्रधान चुना गया था| छ बर्ष से लगातार साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष हू |
सवाल- इस चुनाव में आप के क्या मुद्दे है| उन मुद्दो पर क्या काम करेंगे |
जवाब- यह चुनाव जनता मुझे लड़ा रही है | मोहम्मदाबाद वार्ड दो में सड़क, विजली, किसानो के लिए उन्नत बीजो को लाना, शिक्षा का जो स्तर है| उसे ऊपर ले जाने के लिए सरकारी स्कुल व् कालेजो कि स्थापना करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी |
सवाल- आप अपना वोट किस शर्त पर जिला पंचायत अध्यक्ष को देंगे| या पैसा लेंगे?
जवाब- मै अपना वोट जनता के कहने पर दूँगा| क्योकि जनता को मुझ पर भरोसा है| और रही वोट की बात तो मे क्षेत्र के विकास के लिए वोट दूँगा जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके|
सवाल- जनता आप पर क्यों भरोसा करे कि आप उनके लिए अच्छे नेता सावित होगे |
जवाब- मैं पूर्व में प्रधान रहा मेने जो विकास कार्य कराए वो किसी दूसरे प्रधान ने नही करा पाये| मेरी इस जिला पंचायत क्षेत्र में जितने भी गांव आते है| मेरे जितने के बाद वह सभी गांव में विकास दिखाई देगा जो मे कहता हू वह जरूर करता चाहे वो मेरे लिए कितनी चुनौती पूर्ण हो|
सवाल- इस चुनाव में आपका मुकाबला किससे है?
जवाब- मै इस चुनाव में किसी को अपने बरावर नही मानता हू| क्यों कि मे जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहा हू और कुर्सी के लिए नही| बाकी लोग कुर्सी के लिए लड़ रहे है|