स्मृति दिवस पर शहीद की विधवाओ का किया सम्मान

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

SPफर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति दिवस पर शहीद की विधवाओ का किया सम्मान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने किया| इसके साथ ही साथ शहीद हुये जबानो की वीरता को भी याद दिलाया गया|
पुलिस के शहीद जांबाज जबानो ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सेवा में जो योगदान दिया उसे पुलिस विभाग के साथ साथ जन मानस आज भी याद करता है| वर्ष 2002 में कलुआ गिरोह का कटरी में आतंक था| जिसमे तत्कालीन कंपिल थानाध्यक्ष राजेश सिंह व् चार अन्य पुलिस कर्मी वीर गति को प्राप्त हो गये थे| कलुआ गिरोह ने उनके हथियार भी लूटे थे| उन्ही जैसे सभी शहीद जबानो की कुर्वानी को स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है|पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक आर बी चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी भी इस समारोह में एकत्रित हुये| उन्होंने सभी शहीदों को नमन कर शहीद विधा भूषण की पत्नी, शहीद चिरौजी लाल की पत्नी नन्ही देवी को पांच हजार रुपये की चेक देकर व् शाल उड़कर सम्मनित किया| एसपी ने शहीद की विधवाओ को किसी भी समस्या का तुरत निस्तारण करने का भरोसा दिया है|