जिला पंचायत नवाबगंज प्रथम में सर्वाधिक अनपढ़ प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS Politics

ANPADHफर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला का होने से नवाबगंज प्रथम में महिला प्रत्याशीओ के चुनाव लड़ने की होड़ लग गयी| जिससे नवाबगंज प्रथम को सर्वाधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने का गौरव प्राप्त हो गया है| किसी ने अपनी पत्नी को चुनाव में उतारा तो किसी ने मित्र की बीबी को चुनाव लड़ाने के लिए झाड पर चडा दिया| कोई अपने चालक की पत्नी पर ही दांव लगा रहा है| क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष महिला अनुसूचित जाति की ही बनेगी| यदि कही धोखे से भी जनता ने आशीर्वाद दे दिया तो लाखो के व्यारे-न्यारे| इस उधेड़ बुन में कोई मोहरा बना तो कोई बाजी खेल रहा है| जिसके चलते नतीजा यह हो गया की नवाबगंज जिला पंचायत प्रथम में उन महिलाओ को चुनाव में उतारा गया जिन्होंने कभी भी चूल्हा चौका के अलावा राजनीति से कोई सरोकार नही रखा| और ना ही कभी विधालय का मुंह देखा| जिससे वर्तमान में नवाबगंज प्रथम क्षेत्र में अनपढ़ महिला प्रत्याशियों की संख्या सर्वाधिक हो गयी है|
व्लाक नवाबगंज क्षेत्र में जिला पंचायत प्रथम अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित है| जिसमे 36 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में है| जिसमे दोनों व्लाको में सभी जिला पंचायत क्षेत्र से अधिक प्रत्याशी है| इसके साथ ही साथ इस वार्ड में अनपढ़ों की संख्या भी सर्वाधिक है| कुल प्रत्याशीयो की संख्या पर अगर नजर डाले तो 36 में से 16 महिला प्रत्याशी अनपढ़ है| इसके साथ ही साथ इसी वार्ड में 3परास्नातक, चार स्नातक, आठ महिला प्रत्याशी जूनियर हाई स्कूल पास है| दो इंटर,2 प्राइमरी पास महिला प्रत्याशी भी मैदान में है| इसके आलवा नवाबगंज द्वितीय अनुसूचित जाति के आरक्षित है| जिसमे 25 प्रत्याशीयो में से 13 अनपढ़ है| नवाबगंज तृतीय भी अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित है| जिसमे कुल 23 महिला प्रत्याशियों में से 11 अनपढ़ है|
बात करे मोहम्दाबाद जिला पंचायत क्षेत्र की जिसमे प्रथम क्षेत्र महिला के लिये आरक्षित किया गया है| इसमे 29 प्रत्याशी में से 15 प्रत्याशी अनपढ़ है| द्वितीय में कुल 16 उम्मीदवार है यह सीट अनारक्षित रखी गयी है| जिसमे चार अनपढ़ प्रत्याशी मैदान में है| तृतीय जिला पंचायत क्षेत्र अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित की गयी है| जिसमे सबसे कम केबल 10 प्रत्याशी मैदान में है और उसमे से 3 अनपढ़ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है| मोहम्दाबाद चतुर्थ को अनारक्षित रखा गया है जिसमे कुल 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है| जिसमे से 4 प्रत्याशी अनपढ़ है| पंचम सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये है जिसमे 25 में से 9 प्रत्याशी अनपढ़ है