20 अक्टूबर तक होगा ग्राम पंचायतों का परिसीमन

0
106

panchayat_chunav_948729786फर्रुखाबाद : शासन की ओर से ग्राम पंचायतों के परिसीमन पर निर्णय के लिए अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायतों के परिसीमन के सभी प्रस्तावों का खंड विकास अधिकारियों से परीक्षण करा लिया गया है। शासनादेश के अनुरूप पाये गये प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से परिसीमन को अंतिम रूप दिये जाने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित कर दी गयी है। इससे पूर्व ही निर्णय कर लिया जायेगा।

विदित है कि एक हजार से अधिक आबादी के राजस्व ग्रामों को नयी ग्राम पंचायत का दर्जा दिये जाने के शासन के प्रस्ताव के तहत जनपद में 297 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से लगभग 80 प्रस्ताव नियमानुसार सही पाये गये हैं। लगभग आधा दर्जन ग्राम पंचायतों पर जनप्रतिनिधियों की जवाबी सिफारिशों से मामला उलझा हुआ है। [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]