2 दिन से आतंकियों के कब्जे में नैरोबी शॉपिंग मॉल, 68 मरे

0
101

kenyaनई दिल्ली। केन्या की राजधानी नैरोबी के मॉल में सोमाली आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। 36 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है। केन्याई सेना के साथ-साथ अब इजरायली कमांडो दस्ते ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा बलों का दावा है कि सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 68 हो गई है और 175 से ज्यादा जख्मी हैं। हमले में 3 भारतीयों की भी मौत हो गई है।

[adrotate banner="3"]

ये हमले ठीक वैसे ही हुए हैं जैसा 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने किया था। ठीक उसी तरीके से तकरीबन 10 से 15 आतंकी इस वक्त केन्या की राजधानी नैरौबी के एक मॉल में घुसे हुए हैं। इस वक्त भी उनके पास तकरीबन तीस बंधक हैं। शनिवार को मॉल पर हमला करने वाले इन आतंकियों ने अब तक 59 लोगों की जान ली है। जबकि 120 लोग जख्मी हुए हैं। मरने वालों में दो भारतीय भी हैं। जबकि चार भारतीयों के जख्मी होने की खबर है। हमले की जिम्मेदारी सोमालिया के संगठन अल शबाब ने ली है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
केन्या की राजधानी नैरोबी में मौजूद वेस्टगेट का ये मॉल शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शनिवार दोपहर जब मॉल में करीब 1 हजार लोग खरीदारी कर रहे थे। तभी जिहाद के नाम पर खून बहाने वालों का एक दस्ता मॉल में घुसा और फर्श पर लाशों के ढेर लगा दिए। इस हमले की चपेट में भारतीय नागरिक भी आए हैं।

गुजरात के भुज की एक 16 साल की बच्ची नेहा की मौत हो गई। इसके अलावा चेन्नई के आईटी इंजीनियर श्रीधर नटराजन और एक आठ साल के बच्चे परमांशु जैन की मौत हुई है। परमांशु के पिता नैरोबी में बैंक ऑफ बड़ोदा के मैनेजर हैं। श्रीधर नटराजन की पत्नी मंजुला श्रीधर की हालत गंभीर है। इसके अलावा मुक्ता जैन, कुमारी पूर्वी और नटराजन रामचंद्रन जख्मी बताए जा रहे हैं।

[adrotate banner="2"]