मामूली विवाद में जबाबी फायरिंग व पथराव में पांच घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aaropi copyफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम दरौरा निवासी दो पक्षों में आपस में मासूम बच्चो को लेकर हुये विवाद के बाद जमकर फायरिंग व पथराव हुआ जिसमे पांच लोग जख्मी हो गये है| जिनमे से कुछ घायलों को लोहिया अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया है|

मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन 15 दिन पूर्व बच्चो के विवाद में दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये थे उस समय भी मारपीट हो गयी थी| जिसकी खुन्नस में रविवार को पुन: दोनों पक्ष आमने सामने आ गये| पहले मारपीट के दौरान पथराव हुआ साथ ही साथ दोनों पक्षों से जबाबी फायरिंग हो गयी| फायरिंग से अभिषेक जख्मी हो गया जबकि उसके साथ विमल, सुनील, आलोक भी पथराव में जख्मी हो गये|
जबकि दूसरी तरफ से दीपक अकेला ही गोली लगने से घायल हो गया| सभी को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसमे अभिषेक व दीपक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| दोंनो तरफ से जबाबी तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच में जुटी है|