पंचायत चुनाव 2015: सार्वजानिक मुर्गा बनना हो तो फर्जी वोट डालने पहुँचो…

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics

HEERALAL PREKSHKफर्रुखाबाद: कायमगंज ब्लाक में हो रहे तीसरे चरण के मतदान में फर्जीवाड़े के अलग अलग तरीके अपनाये जा रहे है| यहाँ कुछ पीठासीन अधिकारी या तो दबंगो से मिले हुए है या ड़र की वजह से मुह नहीं खोल रहे है| जो हो रहा है उसे होने देने में मजबूर है| खेतलपर सौरिया और बिल्सड़ी में बच्चो को वोटिंग स्थल पर देख प्रेक्षक ने जमकर हड़काया और बच्चो को मुर्गा बनाया| ग्रामीणो ने बताया कि ये वोटर लिस्ट में तो है मगर इनके पास आई डी नहीं है| अब आई डी हो भी कहाँ से 18 साल के तो पूरे नहीं हुए| बीएलओ ने वोट जरूर बना दिया| ऐसे हालात में प्रेक्षक ने बच्चो को मुर्गा बनाकर छोड़ दिया और मतदान केंद्र से भगा दिया|