प्रदीप यादव का चुनाव चिन्ह केतली का प्रचार करने घरो से निकले लोग

FARRUKHABAD NEWS Politics

prdip yadav copyफर्रुखाबाद: जिला पंचायत व् क्षेत्र पंचायत के नवाबगंज व् मोहम्दाबाद क्षेत्र के प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह वितरित किये गये| जिसमे मोहम्दाबाद द्वितीय से समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव को चुनाव चिन्ह केतली मिला| चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से ही उनके क्षेत्र के लोग केतली चुनाव चिन्ह लेकर प्रचार में जुट गये है|

प्रदीप का चुनाव चिन्ह मिलने के बाद जैसे ही उनके समर्थको को खबर हुई वह खुद प्रचार में लग गये| युवा नेता प्रदीप यादव ने कहा की जनता उनके साथ है जनता के सम्मान में लिये वह हर समय तैयार है| उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खास करीबी माने जाने वाले प्रदीप यादव जनता की पसंद बनते जा रहे है| शुक्रवार को भी उन्होंने सघन जन सम्पर्क किया| कई ग्नावो का दौरा कर अपना चुनाव चिन्ह वितरित किया|

प्रदीप ने कहा की जनता उन्हें नही वल्कि क्षेत्र के विकास को वोट दे| वर्तमान में हर व्यक्ति जागरूक है वह जान रही है की उसे किसे वोट देना है| जन सम्पर्क के दौरान उन्होंने अपना चुनाव चिन्ह केतली भी लोगो को वितरित किया| चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उनके चुनाव प्रचार में तेजी आ गयी है|